फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा जी! मेरी बेटी को ढूंढिए: नाबालिग को भगा ले गया युवक, घर से जेवर-कैश भी ले गई; थाने में पिता ने दी तहरीर

Wed, 01 Apr 2026 05:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सुमित ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहकाकर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी क्षेत्र के इन्द्रगढ़ी इलाके से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेटी की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मूल रूप से मुरादाबाद के बिलारी निवासी व्यक्ति वर्तमान में मसूरी क्षेत्र के इन्द्रगढ़ी स्थित यादव मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बीती 25 मार्च को सुमित पुत्र राजपाल नाम का युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।

पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी घर में रखे सोने के जेवरात और लगभग 90 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद से ही आरोपी सुमित का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोयी सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के जरिए दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें