बुलंदशहर में एक युवक का सोशल मीडिया पर रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रील के चक्कर में उसने खुद की आतंकवादी से तुलना कर दी। युवक के खिलाफ गांव के लोगों में गुस्सा है। युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
विवादित वीडियो में युवक चलकर आता है और पीछे से आवाज आती है कि अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ, हम भी वो हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है। यह रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।
रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बुलंदशहर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वायरल वीडियो बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद के निवासी अजीम अंसारी का है।