फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: न्याय मिलने में लग गए 21 साल, महिला की हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास, 11-11 हजार का लगाया जुर्माना

Thu, 09 Feb 2023 04:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

मुकदमा मृतक महिला कांति देवी की बेटी निधि चौहान ने दिनांक 21 अक्टूबर 2002 को दर्ज कराया था। महिला रोज सुबह शटल से हापुड़ निजामपुर काम के लिए जाती थी। अभियुक्तों ने महिला पर गोली चला कर हत्या की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में 21 साल बाद हत्या के मामले में एडीजे-5 न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की अदालत ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।मामला हापुड़ नगर कोतवाली का है।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा व जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रवि शर्मा ने बताया कि फौजदारी मुकदमे में रंजिश के कारण महिला की हत्या हुई थी। अभियुक्तों ने महिला पर गोली चला कर हत्या की थी। मुकदमा मृतक महिला कांति देवी की बेटी निधि चौहान ने दिनांक 21 अक्टूबर 2002 को दर्ज कराया था। महिला रोज सुबह शटल से हापुड़ निजामपुर काम के लिए जाती थी। शाम को वापस आती थी।

विज्ञापन

घटना वाले दिन जब शाम को वापस आ रही थी, तभी महिला पर गोली चला दी गई। मामले में पांच आरोपी नामजद किए गए थे। अदालत ने दो आरोपियों संजय और रवि किरण को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 11-11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। 

मामले में तीन आरोपी सुनील कुमार, सुशील कुमार व संजीव तोमर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। मामले में 15 गवाह पेश किए गए। हत्या के दोषी की मां विदेश देवी ने अदालत में कहा मेरे बच्चों ने कुछ नहीं किया। जब घटना हुई तो उनकी उम्र केवल 14-14 वर्ष थी। जिन्होंने अपराध किया था उन्हें तो बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें