फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक्वेट हॉल के मालिक और प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल में संदिग्ध परिस्थिति में हुई वेटर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई पिंटू की शिकायत पर बैंक्वेट हॉल के मालिक संजय सतीजा व प्रबंधक विक्की के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। उधर, देर शाम परिजनों ने जीटी रोड पर दोबारा पहुंचकर हंगामा किया और मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उनको सड़क से हटाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

राकेश मार्ग निवासी रवि कुमार का शव बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के कमरे में मिला था। परिवार के लाेगों ने आरोप लगाया था कि प्रबंधक और मालिक ने रवि की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की है। रवि को प्रबंधक विक्की घर से बुलाकर ले गया था। जीटी रोड पर नाराज लोगों ने जाम लगा दिया था। देर रात पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मामले में रवि के भाई पिंटू ने मालिक संजय सतीजा व प्रबंधक विक्की के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग दोबारा से उग्र हो गए। उन्होंने जीटी रोड पर बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बैंक्वेट हॉल के मालिक और प्रबंधक से मुआवजा दिलाने की मांग की। एसीपी रवि कुमार, एसएचओ सिहानीगेट विनेश कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र हुए लोगाें को समझाया, इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद लोग सड़क से हटे। इस दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों से लाेगों को निकाला। इस बारे में एसीपी रवि कुमार ने बताया कि परिवार से बात कर उनको समझाया गया है। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें