फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी बच्चे के ऊपर पलटी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजय नगर के एन-ब्लॉक में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी सोमवार को एक पांच साल के बच्चे के ऊपर पलट गई। हादसे में बच्चे के पैर गाड़ी के नीचे दब गए जबकि गाड़ी में भरा सीमेंट का मलबा उसके ऊपर पलट गया। आसपास खड़े दुकानदारों और वहां खड़े 15-16 लोगों ने गाड़ी और मलबे को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बच्चे के परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एन-ब्लॉक में दुकान करने वाले मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उनका बेटा अयान (5) घर से दुकान पर आ रहा था। इसी दौरान घरों से कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी लेकर ड्राइवर आया। गाड़ी में बने दो चेंबरों में से एक में सीएंडडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन वेस्ट) भरा हुआ था। तेजी से चला रहे चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अयान के ऊपर पलट गई। हादसे में उसके दोनों पैर गाड़ी के नीचे दब गए और गाड़ी में भरा मलबा उसके शरीर पर गिर गया।
हादसा देख वह चिल्लाए और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सभी ने जल्दी से गाड़ी को उठाकर मलबा हटाया और बच्चे को बाहर निकाला। यूसुफ ने बताया कि अयान के दोनों पैरों में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन और अन्य जांच कराई गई है। उनका कहना है कि नगर निगम का यह वाहन कूड़ा उठाने के लिए कॉलोनियों में भेजा गया था, लेकिन वह प्राइवेट लोगों का काम करते हैं। उस वाहन से मलबा उठाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें