फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम का जनगणना प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की ओर से जनगणना कार्य को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में पूरा हो गया। प्रशिक्षण के दौरान निगम कर्मचारियों को जनगणना और स्वगणना की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सही तरीके से आंकड़े एकत्र करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। डॉ. आशीष त्रिपाठी जोनल प्रभारी ने बताया कि जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें एकत्र की जाने वाली जानकारी की शुद्धता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कर्मचारियों को आगामी जनगणना कार्य के लिए तैयार किया गया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें