फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: समस्याओं के निस्तारण में नगर निगम को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम की छवि न सिर्फ सुधरी है, बल्कि फिर से वह प्रदेश में नंबर वन बना है। अक्तूबर माह में नगर निगम में कुल 1350 शिकायतें पहुंचीं थीं, इनमें से 1271 शिकायतों का निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करा दिया गया। डिफाल्टर श्रेणी में नगर निगम की एक भी शिकायत नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम में चार्ज संभालते ही सबसे पहले शिकायतों के निस्तारण पर फोकस किया है। उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्धारित अवधि में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के लिए गाजियाबाद नगर निगम को 90 में से 90 अंक मिले हैं। 100 फीसदी अंकों के साथ नगर निगम को पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के अलावा मुख्यमंत्री संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, भारत सरकार के पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों का भी समयावधि में निस्तारण कराकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें