रास्ते में पड़ा खुद को कोरोना पॉजिटिव बताने वाला युवक
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो समाचार.... गाजियाबाद। मुझे कोरोना है, कोरोना है... कहकर एक युवक ने लोगों में सनसनी फैला दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है। इसके बाद युवक स्वयं इधर-उधर निकल गया। मामला गोशाला चौकी के निकट का है। एक युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मुझे कोरोना है कोरोना है। इस पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां जाकर पता चला कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है। उसके सिर में चोट भी लगी हुई थी।