गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एमपीएड में तीसरी सूची के बाद शेष रहे छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी। सात दिसंबर तक छात्रों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर कॉलेजों को दाखिले की पुष्टि करनी होगी। यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण अधिष्ठाता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरी सूची के बाद जो छात्र शेष रहे, उनकी सूची वरीयता के क्रम में तैयार कर जारी की गई है। चौथी सूची के दाखिले की प्रक्रिया के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।