फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, बचे कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के भोजपुर क्षेत्र में पलौता रेलवे पुल के नजदीक रविवार दोपहर गाजियाबाद की तरफ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार परिवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। मेरठ की पॉश कॉलोनी साकेत निवासी मनोज गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पलौता के समीप पहुंचे तभी कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। परिवार के सदस्य आभास होते ही कार से बाहर निकल आए थे। मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने आग को काबू करने का प्रयास किया। इसके बाद मोदीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कार जल चुकी थी। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि आग को काबू कर लिया गया और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें