फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार को टक्कर, चालक फरार, युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सुरेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अगरौला गांव निवासी सुरेश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। परिजन ने बताया कि मंडोला गांव से घर लौटते समय दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह घटना हुई। टक्कर से सुरेश को कई जगह फ्रैक्चर आए हैं और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल सुरेश को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। लोनी के एसीपी राम किशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें