फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल देखने पर मां ने डांटा तो दस साल की बच्ची ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। मां ने मोबाइल फोन देखने पर डांटा तो कक्षा पांच में पढ़ने वाली दस साल की सानिया ने फंदे से लटककर जान दे दी। स्तब्ध कर देने वाला यह मामला हुसैनपुर गांव का है। मां की डांट के बाद बच्ची ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उसका शव रस्सी से बनाए फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


सानिया के पिता नफीस दिव्यांग हैं और ऑटो चलाते हैं। उनके बड़े भाई मोहर्रम ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे नफीस की पत्नी शबाना खाना बना रही थी। बेटी सानिया, बेटे समद (एक) और समर (दो) पास में बैठे थे। सानिया मोबाइल देख रही थी। शबाना ने उससे कहा कि खाना बनने तक मोबाइल छोड़कर भाई समद को संभाल ले।
उसने अनसुना कर दिया तो थोड़ी देर बाद शबाना ने उससे मोबाइल छीनकर उसे डांट दिया और एक चांटा भी मार दिया। इसी से नाराज होकर सानिया वहां से चली गई और उसने खुद को कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उसका लटकता हुआ शव मिला। उसने पंखे के हुक से फंदा लगाया था। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें