साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्याम एन्क्लेव की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने अपने पड़ोसी महेश समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना 28 जनवरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि बुधवार को महेश उनके घर के पिछले दरवाजे से ताक-झांक कर रहा था। जब उन्हें इसका अहसास हुआ तो विरोध किया। आरोप है कि महेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर मचाकर अपने भाई सतीश, धन्नीराम और कार्तिक को भी वहां बुला लिया। महेश ने परिजन के साथ मिलकर मारपीट कर दी। उनको बचाने आए बेटे को भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।