फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत में काम कर रही मां-बेटी को पीटा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते खेत में काम रही मां, बेटी को पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी किरण देवी के पति की मौत हो चुकी है। किरण देवी बच्चों के साथ मिलकर खेती करती हैं। बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी पुत्री मोनिका के साथ खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उनसे रंजिश रखने वाले गांव निवासी सुरेन्द्र, महेन्द्र और कुंवरपाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। धमकाया कि अगर फिर कभी खेत पर गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सुरेन्द्र, महेन्द्र और कुंवरपाल के खिलाफ मारपीट समेत कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें