फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटी की मौत: घर के बाहर से जा रही लाइन से रेलिंग में आई बिजली, पहले भोली फिर अंजू की गई जान

Wed, 24 May 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

बच्ची को करंट की चपेट में देख अंजू ने जैसे ही बेटी को बचाने की कोशिश की वह खुद भी करंट की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
मां-बेटी की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में बुधवार को एक दिल दहलाने देने वाला हादसा हुआ। वेव सिटी क्षेत्र के लाल कुंआ मंगल कॉलोनी में स्थित एक मकान की रेलिंग में बिजली का करंट आने से अंजू (32) व भोली (16 माह) मौत हो गई। घर की छत पर बेटी भोली खेलते हुए घर की रेलिंग के पास चली गई थी, जहां रेलिंग में पहले से ही करंट आया हुआ था। 

विज्ञापन

बच्ची को करंट की चपेट में देख अंजू ने जैसे ही बेटी को बचाने की कोशिश की वह खुद भी करंट की चपेट में आ गई। पड़ोस के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें डोक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसीपी रवि शंकर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह 11 बजे हुआ है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल इसमें आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त थी घर के आगे से गुजर रही लाइन
बिजली विभाग इस तरह के हादसे रोकने के लिए जिन घरों के बाहर से लाइन गुजर रही है, उस लाइन पर प्लास्टिक के पाइप चढ़ाए हुए हैं। ताकि इन लाइनों के संपर्क पर आने से कोई करंट की चपेट में न आ जाए। लेकिन मृतकों के बाहर से गुजर रही लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त थी और इसी वजह से लोहे की रेलिंग पर करंट आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें