फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद, मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के भारत नगर स्थित गली नंबर दो निवासी ज्योति और उनकी बेटी से पड़ोसियों ने मारपीट की। झगड़ा 20 जनवरी को भवन निर्माण सामग्री को रखने के लिए हुआ था।पुलिस ने पीड़िता की पड़ोसी महिला मंजू व उनकी बेटी के खिलाफ 21 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज मामले में ज्योति ने बताया कि उनके घर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।20 जनवरी को घर के बाहर निर्माण सामग्री और मलबा पड़ने की बात पर मंजू से कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मंजू व उनकी बेटी ने घर में खींचकर उनसे मारपीट की। जब उनकी बेटी बीच-बचाव करने आई तब उसे भी पीटा। स्थानीय लोगों ने झगड़ा शांत कराया और इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें