गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मंगेतर से रुपये की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के मामले में समझौता कराने गई मां और बहन की पिटाई की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती ने बताया कि उनकी बहन अपने मंगेतर संजय के साथ रहती है। बहन ने फोन पर बताया कि संजय ने उनसे रुपये लिए हैं। वह रुपये नहीं लौटा रहा। वह अपनी मां के साथ मौके पर गईं और आरोपी से रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।