फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोसायटियों में 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

विज्ञापन
गुलमोहर एंक्लेव में मतदान के बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते निवासी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों ने इस बार मतदान में बाजी मार ली है। एक्सटेंशन के ग्रुप पर वायरल हो रही सूची में 64 फीसदी मतदान का दावा किया गया है। यूनिनव सोसायटी में 76 फीसदी मतदान करने का दावा किया है। फेडरेशन ऑफ एओए के मीडिया प्रभारी दीपांशु मित्तल का कहना है कि सोसायटियों में 60 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं। जीडी गोयनका स्कूल में बने तीनों बूथों पर 60 फीसदी अधिक वोट डाले गए। लोगों ने अधिक मतदान होने पर एक दूसरे को बधाई दी। आरडब्ल्यू फेडरेशन के चेयरमेन कर्नल टीपी त्यागी (सेवानिवृत्त) का कहना है कि गर्मी अधिक होने के बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। सोसायटियों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान रंग लाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें