गुलावठी। नगर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर उसे जख्मी कर देते हैं। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला पीर खां निवासी फहीम का पांच वर्षीय बेटा समीर घर के बाहर खेल रहा था। तभी पास से गुजर रहे बंदरों के झुंड में से एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और पास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बंदर को भगाया। पिता फहीम ने बताया कि बंदर ने बेटे की गर्दन पर काट लिया। जिसे एआरवी लगवाई गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि काफी दिनों से नगर पालिका और वन विभाग को चेताया जा रहा था लेकिन किसी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी रेंजर विनोद कुमार के ने कहा कि जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।