फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अयोध्या राम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अयोध्या के श्रीराम मंदिर मेंं दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन हुआ है। लगभग 3000 हजार पुजारियों के साक्षात्कार में से 20 का चयन किया गया है जिसमें से एक मोहित भी शामिल हैं। चयनित सभी पुजारियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद नियुक्ति की जाएगी। वेद विद्यापीठ के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि मोहित सीतापुर का रहने वाले हैं। उसने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात वर्ष तक सामवेद की शिक्षा ली। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के बाद आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। आचार्य की डिग्री लेने के बाद वह पीएचडी की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने इस बीच राम मंदिर के पुजारी के लिए भी आवेदन किया था, जिसमें उनका चयन हो गया है। इनके अलावा ऋषभ शर्मा वहां पहले से ही पुजारी के रूप में तैनात हैं।दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे पहले आचार्य तयोराज उपाध्याय और आचार्य नित्यानंद को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें