फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में थाने के घेराव के बाद पुलिस कमिश्नर ने शनिवार रात मोदीनगर थाना प्रभारी सुभाष चंद पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर ट्रॉनिका सिटी प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी को मोदीनगर का चार्ज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। रक्षाबंधन पर पिता के साथ घर लौट रही कार सवार किशोरी से छेड़छाड़ और पिता से मारपीट के मामले में पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ के आरोप लग रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच, भारतीय किसान यूनियन व जाट समाज के लोगों ने शनिवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। उधर, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच भी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र से मिलीं थीं। पुलिस कमिश्नर ने शनिवार देर रात एसएचओ मोदीनगर सुभाष चंद पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही इंस्पेक्टर को देहात जोन से हटाकर नगर जोन में भेज दिया गया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी जावेद गांव सीकरी कलां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें