फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में आए रेजिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में आए रेजिडेंट - भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी में टॉवर लगाने की शिकायत जीडीए वीसी से स्थानीय लोगों ने की माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी में एक प्लॉट पर मोबाइल टॉवर लगाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने जीडीए वीसी से की है। इसके साथ ही ट्विट करके भी डीएम और सीएम को अवगत कराते हुए काम को रूकवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि भोपुरा के कृष्णा विहार कुटी इलाके में एक व्यक्ति अपने प्लॉट पर मोबाइल टॉवर लगा रहा है। लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति के यह टॉवर रिहायशी इलाके में किया जा रहा है। उनका कहना है कि जहां पर टॉवर लग रहा है वह इलाका हिंडन एयरपोर्ट से लगा हुआ है। इसकी वजह से इलाके में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। टॉवर से निकलने वाली रेडियेशन से लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा। लोगों ने इस मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध भी किया लेकिन मालिक ने काम नहीं रोका है। टॉवर लगाने के लिए बेस का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने जीडीए वीसी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। इसके साथ ही डीएम और सीएम ऑफिस के भी ट्विट कर मामले से अवगत कराते हुए टॉवर लगने का कार्य को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें