मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने आई पांच छात्राओं के मोबाइल चोरी हो गए। छात्राओं ने थाने में घटना की तहरीर दी है।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा चल रही है। नगर के गिन्नी देवी मोदी पीजी कॉलेज सेंटर पर शनिवार को छात्राएं परीक्षा देने पहुंची। सुबह की पाली में छात्रा साक्षी चौधरी, कुमकुम, विशाखा, साक्षी व एक अन्य छात्रा ने परीक्षा समाप्त होने के अपने बैग चेक किए तो मोबाइल गायब मिले। हंगामा होने पर गार्ड को बुलाया गया। मगर गार्ड ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्राओं की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम भी मामले की जांच में लगाई गई है।