फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाथ पर ब्लेड मारकर युवक से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा मार्ग स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रहे भुवेंद्र यादव के हाथ (कोहनी) में ब्लेड मारकर उनसे मोबाइल लूट लिया। भुवेंद्र ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं, पुलिस का कहना हे कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भुवेंद्र यादव करहेड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रोज दिल्ली से मेट्रो से आते हैं। बुधवार को मोहननगर में मेट्रो से उतरे और पैदल ही घर की तरफ जाने लगे। कृष्णा इंजीनियर कॉलेज के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने उनके हाथ में ब्लेड मारा और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर भाग गए। ब्लेड लगने से घायल हुए भुवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें