गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आसिफ अली से मोबाइल छीन लिया। घटना 16 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे की है। मामले में पुलिस ने 30 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया है। प्रताप विहार के रहने वाले आसिफ अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर की रात वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। वह घर से जैसे ही संतोष मेडिकल की तरफ गए तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग गए। वह इतने कुछ समझ पाते बदमाश काफी दूर निकल गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में लुटेरों की तलाश की जा रही है।