गाजियाबाद। नंदग्राम के सेवानगर में आकाश विश्वास साइबर ठगी का शिकार हुए। ठगों ने उनसे पांच लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। यह ठगी डेढ़ माह में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर की गई। पीड़ित को अंतिम रकम कटने का मैसेज मिलने पर इसका पता चला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकाश विश्वास ने बताया कि ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर खाते की जानकारी जुटाई। 13 जुलाई को 3.74 लाख और 25 अगस्त को 1.68 लाख रुपये निकाले गए। एसीपी जियाउद्दीन के अनुसार, रकम ट्रांसफर हुए खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। खाता नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।