लोनी। नवरात्र में मांस बिक्री करने वाली दुकानों को बंद करने के लिए लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी एसडीएम को पत्र लिखा हैं। विधायक ने पत्र में बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर क्षेत्र में दुर्गा पूजा और रामलीला आदि धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के पास और क्षेत्र में मांसाहारी होटल और दुकानों के खुले होने से व्रतियों के धार्मिक अनुष्ठानों के प्रभावित होने की आशंका है। विधायक ने एसडीएम से मांसाहारी होटल दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त विधायक ने पर्व पर लोनी के सभी मंदिरों रामलीला स्थलों की विशेष साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाने की भी मांग की है।