फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापता किशोरी ने सोशल मीडिया पर डाली रील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थति में लापता हो गई। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे कि किशोरी ने सोशल मीडिया पर एक रील डाल दी, जिसमें वह एक युवक के साथ है। नंदग्राम क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी एक नवंबर को घर से लापता हो गई। गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। किशोरी के दोस्तों ने उसे और अन्य परिजनों को रील की जानकारी दी। रील में किशोरी अपने एक युवक के साथ दिख रही है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने की मांग की है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि किशोरी की लोकेशन निकाल ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें