मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी से सोमवार को लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी पुलिस को इंस्टाग्राम दोस्त के साथ दिल्ली में मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।नगर निवासी एक महिला की 17 वर्षीय पुत्री सोमवार को अचानक लापता हो गई। परिजनाें ने किशोरी की खोजबीन की मगर उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। छानबीन में किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी इंस्टाग्राम दोस्त के साथ दिल्ली से बरामद कर ली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर काफी समय पहले युवक से दोस्ती हुई थी। तब से वह दोनों लगातार बात कर रहे थे। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि किशोरी के बयान कराए जाएंगे।