फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ओल्ड आरपीएल मैदान में चल रहे जेके ओपन क्रिकेट शील्ड टूर्नामेंट में शुक्रवार को आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी सीनियर और मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब छह विकेट से विजेता बना।
विज्ञापन

आयोजक नीरज सचदेवा ने बताया कि आशीष नेहरा अकादमी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें दक्ष ने 57 और मो. अली खान ने 35 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से गेंदबाजी में विशाल, ऋषभ और यश चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। टीम से ऋषभ राणा ने 105 रन की पारी खेली और अभिनव ने 32 रन बनाए। आशीष नेहरा अकादमी से पवन कुमार ने दो विकेट लिए। 105 रन की पारी खेलने और दो विकेट लेने पर ऋषभ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें