फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है वारदात - पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव निवासी आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी वारदात के बाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। गांव में वह अपने बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि गत एक मई को उसकी १७ वर्षीय पुत्री को गांव निवासी आरोपी युवक असरफ पुत्र मकसूद खां अपने साथ गांव निवासी एक  व्यक्ति के खाली पड़े मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध पर आरोपी ने मारपीट की। साथ ही दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दे डाला। साथ ही बाद में आरोपी पीडि़ता को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीडि़ता ने घर पहुंच कर अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं, अब पीडि़ता की मां की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें