फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी सवार महिला को रुकवाकर बदमाशों ने छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार ममता गर्ग के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली। इसके बाद बदमाश भाग गए। घटना पांच अक्तूबर की करीब साढ़े 11 बजे की है। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित बाबानगर की रहने वाली ममता गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटी से पुराना बस अड्डा की ओर से जा रही थीं। रास्ते में फुव्वारा चौक से पहले पीछे से बाइक पर दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग गए। वह कुछ समझ पाती बदमाश काफी दूर निकल गए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। लुटेरों की तलाश के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें