फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वारदातों से दहला गाजियाबाद: परिवार के साथ रात में टहल रहें मैनेजर को गोली मारी, किसान नेता पर भी फायरिंग

Thu, 27 Mar 2025 10:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में बीती रात दो जगहों पर फायरिंग की खबर आई। पहला मामला भोजपुर में एक निजी कंपनी के मैनेजर रजनीश शर्मा के सीने पर गोली मारी। तो वहीं दूसरी तरफ किसान नेता के घर का दरवाजा खुलते ही गोली मारी दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
भोजपुर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के अमराला गांव में तीन बदमाशों ने बुधवार देर रात पत्नी और बहन के साथ टहल रहें निजी कंपनी के मैनेजर रजनीश शर्मा के सीने में गोली मार दी। बदमाशों ने पत्नी रचना शर्मा और बहन को भी हथियार की बट मारकर घायल कर दिया और उनके गहने लूट लिए। इसके दो घंटे बाद चार बदमाशों ने किसान अजित के घर का दरवाजा खुलवाकर उनकी गर्दन पर गोली मार दी। दोनों को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं रजनीश शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीसीपी ग्रामीण और एसीपी मोदीनगर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। गांव अमराला के रहने वाले रजनीश शर्मा एक निजी कंपनी में मैनेजर  हैं। पत्नी रचना शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह और रजनीश व रजनीश की बहन अनुपमा शर्मा के साथ गांव पट्टी मार्ग पर जंगल की तरफ टहलने गए थे। तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मोबइल की टोर्च से रजनीश का चेहरा देखकर उनके सीने में गोली मार दी।

गोली लगते ही लहूलुहान रजनीश जमीन पर गिर गए। बहन अनुपमा शर्मा शोर मचात हुए गांव की तरफ दौड़ी तो बदमाश उन्हें और रचना को बंधक बनाकर पास ही स्थित एक खेत में ले गए। धमकाया कि रजनीश व उसकी पत्नी रचना को मारने की 25 लाख रुपए सुपारी मिली है।
विज्ञापन


बदमाशों ने उन्हें हथियार की बट मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर रजनीश को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद रात करीब बारह बजे चार बदमाशों ने गांव के बाहरी छोर पर बने किसान अजित सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। अजित ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाशों ने अजित को भी गोली मार दी।

गोली अजित के चेहरे को टच करते हुए निकल गई। घायल अजित को भी गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांव में दो अन्य मकानों के ताले काटकर चोरी का प्रयास किया गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि रजनीश और अजित को गोली मारी गई है। उन्हें गाजियाबाद भर्ती कराया गया है। रजनीश के परिजन सुपारी लेकर गोली मारने की बात कह रहें है। लेकिन प्रारम्भिक जांच में सुपारी और गहने लूट की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें