उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व मंत्री हाजी याकूब के समधी हाजी नईम के घर पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश फरार हो गए। घटना कोतवाली क्षेत्र के सिकंदर गेट पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।