साजिश के तहत शिविन साथ लाया था बोरा
पूछताछ में शिविन ने बताया कि उन्होंने पहले ही बच्ची की हत्या करने की साजिश रच ली थी। इसके लिए वह स्कूटी में बोरा रखकर लाए थे। पहले उनकी साजिश बुलंदशहर ले जाकर मारने की थी लेकिन बच्ची शोर मचाने लगी तो उन्हें रास्ते में ही उसे मारना पड़ा।
वारदात से एक दिन पहले आया था शिविन
शिविन गुजरात में फैक्टरी से छुट्टी लेकर 19 नवंबर को आया था। उसने पूछताछ में बताया कि गंभीर ने उससे रुपये का लालच देकर इस साजिश के बारे में 15 दिन पहले बताया था। लालच में आकर वारदात में शामिल होने के लिए वह राजी हो गया। पूरी साजिश बबलू, अमित और गंभीर ने रची थी।