फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास किशोर और किशोरी को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया है। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


मोदीनगर निवासी किशोरी की फेसबुक के जरिये पिलखुवा निवासी किशोर से मुलाकात हुई। दोस्ती से शुरू हुआ मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। किशोरी रविवार को अपने प्रेमी किशोर से मिलने पिलखुवा पहुंची। परतापुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास जंगल में राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि राहगीरों ने किशोर और किशोरी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया है, दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें