फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शवदाह गृह को शुरू करवाने को राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेड- जीडीए ने जनवरी में नगर निगम को हैंडओवर कर चुका है इलेक्ट्रिक शवदाह गृह - हैंडओवर होने के बावजूद नगर निगम ने नहीं शुरु किया है शवदाह गृह माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 के चलते जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना से भले ही गाजियाबाद में केवल एक मौत हुई हो, लेकिन वायरस का डर लोगों के अंदर घर कर गया है। लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में विद्युत शवदाह गृह को शुरू करने की मांग उठने लगी है। विद्युत शवदाह गृह शुरू करने के लिए दिल्ली गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने शहर विधायक व राज्य मंत्री अतुल गर्ग को पत्र लिखा है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए राज्यमंत्री व शहर विधायक अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक विद्युत शवदाह गृह शुरू करवाने की मांग की है। बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने हिंडन नदी के किनारे विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया था। किसी विद्युत शवदाह गृह की जीडीए ने पूर्ण रूप से टेस्टिंग कराने के बाद नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। लेकिन नगर निगम के लचर रवैया के कारण विद्युत शवदाह गृह अब तक शुरू नहीं हो सका है। दिल्ली गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कोविड-19 संक्रमण के चलते इस विद्युत शवदाह गृह को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर राज्य मंत्री को पत्र लिखा। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी की आज की परिस्थितियों में विद्युत शवदाह गृह के प्रयोग को सर्वाधिक सुरक्षित माना जा रहा है। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें