फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छिजारसी कट के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी मिनी बस, 15 घायल, 6 चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। गुरुग्राम से गालंद में लड़की की गोदभराई करने जा रहे 25 लोगों की मिनी बस रविवार सुबह सवा दस बजे दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे पर छिजारसी के पास मालवाहक वाहन को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। एक बच्ची समेत छह लोगों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यातायात निरीक्षक संतोष कुमार और कनावनी चौकी प्रभारी ने क्रेन की मदद से बस को उठवाया। एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी घायलों को परिवार के लोग घर ले गए।
विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भौंडसी थाना क्षेत्र के धामरोज गांव में रहने वाले सेवानिवृत कैप्टन मामराज के पोते दीपक का रिश्ता पिलखुआ के गालंद गांव में युवती से हुआ था। रविवार सुबह परिवार के सदस्य और रिश्तेदार गोद भराई की रस्म करने मिनी बस से जा रहे थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर छिजारसी के पास अचानक एक चालक ने बिना दिशासूचक इशारा किए मालवाहक वाहन को दूसरी लेन में मोड़ दिया। इससे उनकी बस का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटने से उसमें वार महिलाएं और बुजुर्ग मदद के लिए चिल्लाने लगे। छोटे-छोटे बच्चे जाेर-जोर से रोने लगे। तभी अन्य वाहन चालकों ने रूककर पुलिस को घटना की सूचना दी।
हादसे में मिथलेश राघव, शारदा, सुनीता राघव, अर्चना, दीक्षा राघव, श्यौराज, वीरेंद्र, जीतू, कल्पना राघव पत्नी देवेंद्र, वर्षा शिशौदिया पत्नी मुकेश, विजेंद्र पुत्र रामकुमार, आकाश पुत्र अशोक कुमार, राजकुमार पुत्र धर्मपाल, निशा पत्नी सोहनपाल और चंचल पत्नी भूपेंद्र घायल हो गए। इनमें से राजकुमार, विकास, 4 साल की दीक्षा, कैप्टन मामराज, जीतू और विजेंद्र के ज्यादा चोट लगने पर उन्हें नोएडा-छिजारसी के एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायलों का डॉक्टरों ने तुरंत हाथ और सिर व पैर का टेस्ट कर इलाज किया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एक बुजुर्ग की हालत ज्यादा खराब है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग :

हादसे में घायल जीतू ने बताया कि मिनी बस पलटने के बाद मौके पर लाेगों की संवेदनहीनता देखी गई। लोग चीखती हुईं महिलाओं की मदद करने के बजाय अपने फोन में वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद पुलिस ने बस को उठवाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद हाइवे पर यातायात सुचारू कराया। उधर, सूचना मिलने पर अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और तुरंत डॉक्टरों से बातचीत कर उनकी रिपोर्ट ली। उन्होंने परिजनों को भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से गुरुग्राम के भौंडसी भेजा।
लड़की के परिजन पहुंचे अस्पताल :
गालंद गांव में लड़की पक्ष के लोगों को जैसे ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रिश्तेदारों से भरी मिनी बस पलटने की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। घर पर परिवार के लोग उनका इंतजार कर रहे थे। सभी सूचना मिलने पर तुरंत अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। परिवारजनों ने घायलों की मदद की और गुरुग्राम तक सकुशल रवाना किया।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेंद्र कुमार का कहना है कि डिवाइडर से टकराकर मिनी बस पलट गई थी। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया है। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है। डॉक्टर से लगातार बात कर रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें