लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के संतोषी विहार कॉलोनी में ट्रेन की चपेट में आने से घायल अधेड़ की अस्पताल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने अधेड़(55) के ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर पुलिस अधेड़ को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास के लिए आस-पास के थानों में फोटो भेजे गए हैं।