फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबारी को मुख्तार अंसारी का करीबी बताकर मेसेज प्रसारित किया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। न्यू पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले एक कारोबारी को मुख्तार अंसारी का करीबी बताते हुए एक युवक ने सोशल मीडिया पर मेसेज प्रसारित कर दिया। कारोबारी ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ घंटाघर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। लोहा मंडी में फर्म चलाने वाले वकील खान का कहना है कि वह सादगी से रह रहे हैं और व्यापार में भी सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। चंद्रकांत उर्फ वीरेंद्र नाम के व्यक्ति ने उन्हें गुंडा बताकर मुख्तार अंसारी से उनके संबंध बताए और इसका संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उनका कहना है कि आरोपी उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने चंद्रकांत के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें