फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में फिर शुरू होंगे मेडिको-लीगल केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में मेडिको-लीगल (एमएलसी) मामले फिर से शुरू किए जाएंगे। कई वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण ये मामले नहीं लिए जा रहे थे। अब रेडियोलॉजिस्ट अशोक कुमार की तैनाती के बाद यह सुविधा बहाल की गई है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने संबंधित थानों से मेडिको-लीगल केस संयुक्त अस्पताल भेजने का अनुरोध किया है। पहले कविनगर, मसूरी, इंदिरापुरम, मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी, मधुबन बापूधाम, वेब सिटी और क्रासिंग रिपब्लिक जैसे क्षेत्रों के मामले एमएमजी अस्पताल भेजे जाते थे। ये मामले दुर्घटना और मारपीट से संबंधित होते थे। इस कदम से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें