मोदीनगर। श्याम मार्केट के बाहर बाइक सवार टप्पेबाजों ने मिनी ट्रक से डेढ़ लाख रुपये की दवा चोरी कर ली।
भोजपुर के सैदपुर गांव निवासी मनवीर सिंह चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह दस बजे मिनी ट्रक से दवा लेकर श्याम मार्केट गए थे। गाड़ी से उतरकर वह कागज चेक कराने स्टोर संचालक के पास गए। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार टप्पेबाज वहां पहुंचे और दवा से भरा पैकेट चुरा कर भाग गए। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।