फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में देर रात भीषण आग, घंटों कड़ी मशक्कत; लाखों का सामान जला

Thu, 01 Oct 2026 08:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात हादसा - फोटो : बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तीन फायर टेंडर और एक बाउजर मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब सात दमकल वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्टरी में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

फायर विभाग के अनुसार, रात करीब 1:11 बजे प्लॉट नंबर सी-87/1 स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग भवन के भूतल पर लगी थी। दमकल कर्मियों ने दो होज लाइन फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्टरी के तीन हिस्सों में अन्य फैक्टरियां होने के कारण दमकल कर्मियों को केवल सामने की ओर से ही फायर फाइटिंग करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


भवन के अंदर आग और धुआं अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों ने बी-सैट पहनकर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया। आग से फैक्टरी में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर विभाग के मुताबिक घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें