गाजियाबाद में लाल कुआं के पास क्रॉकरी की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
गाजियाबाद के कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। लाल कुआं के पास क्रॉकरी की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की12 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।