मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में पति के साथ खरीदारी करने बाजार आई विवाहिता से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता और उसके पति को पीट दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी युवती ने कुछ समय पहले पास के ही गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया है। विवाहिता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह पति के साथ खरीदारी करने आई थी। खरीदारी के दौरान पति के आगे निकलने पर वह उनसे बिछड़ गई। तभी मौका देखकर वहां खड़े मनचले विवाहिता से अश्लीलता करने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ के आक्रोश देखते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।