गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में रहने वाली विवाहिता ने किराये के फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि प्रताप विहार में पुष्पेंद्र के फ्लैट में कनिष्क सिसौदिया पत्नी रूबी तोमर के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को रूबी तोमर ने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण दंपती के बीच विवाद बताया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है।