फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,पति समेत दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक गांव निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर घर से ननाकलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर छेड़छाड़, आपत्तिजनक वीडियो और गर्भपात कराने समेत अन्य आरोपों में पति समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोजपुर के गांव निवासी युवती की शादी अप्रैल 2024 में नगर के एक गांव निवासी युवक से हुई। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। आरोपी कार और 15 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। आरोप है कि नंनदोई और देवर ने विवाहिता से छेड़छाड़ की। आरोपी देवर ने विवाहिता के नहाते हुए वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें