फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर में शादी की... झगड़ा हुआ तो बोली युवती अब साथ नहीं रहना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम की विकलांग कॉलोनी में रहने वाली युवती ने मंदिर में युवक से शादी की, लेकिन अब साथ नहीं रहना चाहती। युवती ने अपने पति पर परेशान करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि बीती 27 जून को उन्होंने एक वकील को साथ लेकर राहुल नाम के युवक से मंदिर में शादी की थी। इसके बाद परिवार के लोगों से झगड़ा हो जाने पर उनसे बात करना बंद कर दिया था। वह अपनी बहन के पास राजस्थान जाकर रहने लगी थी। युवती का कहना है कि अब वह राहुल के साथ नहीं रहना चाहती है। युवती कहना है कि उसका आधार कार्ड, शादी के कागजात और पैन कार्ड भी राहुल के पास ही है। उसके चाचा ने राहुल से कागजात मांगे तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। युवती ने राहुल पर कार्रवाई कर उसके दस्तावेज दिलाने की मांग की है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें