फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा बॉस से अफेयर: प्रॉपर्टी डीलर और रिसेप्शनिस्ट के थे संबंध; रागिनी को बीवी की तरह रखना चाहता था बंटी

Mon, 07 Aug 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुरादनगर में तीन अगस्त को हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Ragini murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी डीलर बंटी के दफ्तर में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली रागिनी (23) की दो अगस्त को की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस का कहना है कि बंटी की पत्नी राखी ने इसकी साजिश रची थी। राखी के भाई अमित ने दो दोस्त करन और अंकुर के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। 
विज्ञापन


हत्या हो जाने के बाद बंटी को इसका पता चला। उसने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कार बरामद की गई है। हत्या के लिए पिस्टल मुहैया कराने वाले सुमित और रामू फरार हैं।

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने हत्या की वजह के बारे में बताया कि रागिनी बंटी के दफ्तर में डेढ़ साल से काम कर रही थी। दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध बन गए थे। बंटी रागिनी को तनख्वाह के अलावा भी काफी पैसा दे रहा था। इसका पता राखी को चला तो उसने रागिनी को समझाया कि उसके पति से अलग हो जाए, लेकिन वह नहीं मानी। 
विज्ञापन


इसके बाद राखी ने बंटी से कहा तो उसने रागिनी का साथ छोड़ने से इनकार करते हुए इतना तक बोल दिया कि वह भी उसकी पत्नी की तरह ही है और जल्द ही उनके साथ ही रहेगी। इस पर राखी ने भाई अमित को बुलाया और रोते हुए कहा कि बहन का घर उजड़ने से बचाना उसके हाथ में है। अमित ने पूछा, कैसे ? तो उसने रागिनी को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश उसे बताई। अमित ने दोस्तों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।

रागिनी को फोन करके बुलाया, हिंडन के पुल के नीचे की हत्या
आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर डीसीपी ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि अमित ने अपने दोस्त सुमित और रामू से पिस्टल ली। इसके बाद वह दो अगस्त की दोपहर जीजा बंटी की कार से करन और अंकुर को साथ लेकर रागिनी के घर के पास कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा पहुंचा। 

 

रागिनी को फोन करके कहा कि उसे जीजा ने जरूरी काम से बुलाया है। कार में बैठते ही उसका अपहरण कर लिया। कार को करन चला रहा था। रागिनी को मुरादनगर के सुराना लेकर पहुंचे। हिंडन नदी के पुल के नीचे अमित ने कार में ही रागिनी के सिर में गोली मारी। 

 

इसके बाद अंकुर ने छाती में गोली मारी। अमित ने फोन करके हत्या की जानकारी राखी को दी। राखी ने बंटी को बताया कि उसकी सौतन रास्ते से हट गई है। बंटी को लगा कि राज खुला तो वह भी फंस जाएगा। वह दूसरी कार से सुराना पहुंचा और शव को हिंडन किनारे फेंकवा दिया। इसके बाद अमित और दोस्तों को घर ले गया।

 

सीसीटीवी से मिला सुराग
सुराना में हिंडन किनारे रागिनी का शव तीन अगस्त को मिला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की जानकारी पर मोर्चरी पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद रागिनी की बहन मंजू शाह ने मुरादनगर थाने में बंटी, राखी और अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रागिनी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। 

 
विज्ञापन

इनमें रागिनी कार में बैठती नजर आई। नंबर से पता चला कि कार बंटी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राज खुल गया। मंजू शाह ने पुलिस को बताया कि रागिनी की शादी हो चुकी थी, लेकिन दो साल से पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें