फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना आफत: हापुड़ में हाईवे-9 पर आपस में टकराए कई वाहन; बुलंदशहर में रोडवेज बस बैराज में गिरने से बची

Fri, 10 Jan 2025 11:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/बुलंदशहर

सार

गुरुवार रात से कोहरे ने भयंकर रूप लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह दृश्यता ना के बराबर थी। इस दौरान हाईवे 09 पर बाबूगढ़ के पास मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसके बाद एक-एक करके करीब सात आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 पर शुक्रवार सुबह भयंकर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। हाईवे पर दुर्घटना के कारण जाम की स्थिति रही। अन्य दुर्घटना ना हो इसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, बुलंदशहर के थाना नरोरा क्षेत्र में रोडवेज बस चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज में गिरने से बाल-बाल बची।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से ही कोहरे ने भयंकर रूप लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह दृश्यता ना के बराबर थी। इस दौरान हाईवे 09 पर बाबूगढ़ के पास मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार इमरान और उसकी पत्नी हिना निवासी बदरखा गढ़मुक्तेश्वर घायल हो गए। इसके बाद एक-एक करके करीब सात आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के कारण हाइवे पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति रही। गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा इसके बाद नहीं हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। फिलहाल कोहरा छटने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

बैराज में आधी लटकी बस - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में बैराज में गिरने से बची रोडवेज बस
बुलंदशहर के थाना नरोरा क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर घने कोहरे के कारण नहर में गिरने से रोडवेज बस बाल-बाल बची। घने कोहरे में मोड़ पर गलत ढंग से बस मोड़ने पर गंगा बैराज में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के वक्त बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसा टल गया। यात्रियों को बस से पुलिस ने सुरक्षित निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जबकि रोडवेज की बस मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बरेली से दिल्ली की ओर रोडवेज बस जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें